PM Kisan 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। हर साल तीन किस्तों में ₹6000 की सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी। जिससे करीब 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला। अब सभी की नजर 22वीं किस्त 2026 पर टिकी हुई है।
22वीं किस्त कब आएगी?
ताजा जानकारी के अनुसार सरकार फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या 4 मार्च 2026 से पहले 22वीं किस्त जारी कर सकती है। होली से पहले किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा के लिए किसानों को pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
इस बार कितनी राशि मिलेगी?
नियमित लाभार्थियों को सामान्य रूप से ₹2000 की किस्त मिलेगी। लेकिन कुछ किसानों को ₹4000 तक की राशि मिल सकती है। ऐसा तब होगा जब पिछली कोई किस्त तकनीकी कारणों से अटकी हो और अब सभी दस्तावेज सही पाए गए हों।
22वीं किस्त के लिए जरूरी शर्तें
22वीं किस्त प्राप्त करने के लिए निम्न बातें अनिवार्य हैं:
- e-KYC पूरी होनी चाहिए
- बैंक खाते में DBT सक्रिय होना चाहिए
- आधार और बैंक खाता लिंक हो
- भूमि रिकॉर्ड सही और सत्यापित हो
यदि इन में से कोई जानकारी अधूरी है, तो भुगतान अटक सकता है।
पात्रता मानदंड
- आवेदक भारत का वास्तविक किसान हो
- उसके नाम कृषि योग्य भूमि दर्ज हो
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो
- आयकर दाता इस योजना के पात्र नहीं
- आधार और बैंक खाता सत्यापित हो
स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Beneficiary Status” विकल्प चुनें
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें
- कैप्चा भरें और “Get Data” पर क्लिक करें
अब स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
पैसा नहीं आया तो क्या करें?
यदि राशि खाते में नहीं आई है:
- e-KYC अपडेट करें
- बैंक में DBT स्टेटस जांचें
- भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि ठीक कराएं
सहायता के लिए संपर्क करें:
- [email protected]
- 155261
- 1800-11-5526
- 1800-180-1551 (किसान कॉल सेंटर)



